ETV Bharat / sports

हिप्र में शीतकालीन खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा: गोविंद सिंह ठाकुर

author img

By

Published : Jul 15, 2020, 12:33 PM IST

केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

Govind Singh Thakur
Govind Singh Thakur

शिमला : हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बैठक में भाग लेते हुए कहा कि खेलों के विकास के राष्ट्रीय कार्यक्रम 'खेलो इंडिया' में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे.

Union Minister of State for Youth Affairs and Sports Kiren Rijiju
केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और बच्चों में खेल गतिविधियों की ओर रूझान बढ़ा है. 'वन स्टेट वन स्पोटर्स' के तहत राज्य में मुक्केबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है.

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा, "प्रदेश में शीतकालीन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से भी विचार विमर्श किया जाएगा. हिमाचल में साइकिलिंग की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में नए साइकिलिंग ट्रैक्स भी चिन्हित किए जाएंगे."

khelo india
खेलो इंडिया

उन्होंने कहा, "शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी खेल परिसर की तर्ज पर शिमला में अन्य खेल परिसर स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.