ETV Bharat / sports

आईओए को उम्मीद, टोक्यो में होंगे अभी तक के सबसे शानदार ओलम्पिक खेल

author img

By

Published : Jul 23, 2020, 10:32 PM IST

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को टोक्यो ओलम्पिक के सफल आयोजन का भरोसा जताया. इन खेलों में आज से ठीक एक साल का समय बचा है.

Tokyo
Tokyo

नई दिल्ली : आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने बयान में कहा कि कोरोनावायरस ने पूरे विश्व के सामने अलग तरह की चुनौती पेश की है.

IOA Secretary General Rajeev Mehta
आईओए के महासचिव राजीव मेहता

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे एक साल तक के लिए टाल दिया गया है. अब ये खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच आयोजित होंगे.

मेहता ने कहा, "इस एक साल की कुछ खामियां भी हैं, लेकिन इसके फायदे भी हैं. हमारे राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा और स्वास्थ को सुनिश्चित कर रहे हैं, साथ ही सकारात्मक रूप से ओलम्पिक पर ध्यान दे रहे हैं. हमारे सामने लंबा रास्ता है."

Tokyo Olympics
टोक्यो ओलम्पिक

उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी), उसके सहयोगी और टोक्यो में हमारे दोस्त अब से एक साल बाद ओलम्पिक इतिहास के सबसे शानदार खेलों का आयोजन करेंगे."

IOA
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए)

इससे पहले टोक्यो ओलम्पिक 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा था कि अगर कोविड-19 की मौजूदा स्थिति बनी रहती है तो अगले साल खेलों का आयोजन करना काफी मुश्किल होगा. उन्होंने साथ ही कहा था कि खेल हो पाएंगे या नहीं यह कोविड-19 के वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर करता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.