शिरडी (महाराष्ट्र): यहां जारी दूसरी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दिन शुक्रवार उम्मीद के मुताबिक हरियाणा के पहलवानों ने अपना जलवा बिखेरा. हरियाणा के पुरुष फ्री स्टाइल खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक अपने नाम किए जिनमें एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं.
इस चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी हंगरी के बुडापेस्ट में 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक खेली जाने वाली अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
मेजबान महाराष्ट्र ने दो पदक अपने नाम किए. 92 किलोग्राम भारवर्ग में सिकंदर ने हरियाणा के सुनिल को 10-6 से मात दे स्वर्ण जीता. वहीं 61 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र के सूरज रवींद्र से 3-5 से हार कर रजत तक सीमित रह गए.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया
79 किलोग्राम भारवर्ग में वीर देव उत्तर प्रदेश के सचिन को 6-3 से मात दी और फिर नवीन ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के विशाल को 6-3 से हराया.
74 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के गौरव ने हरियाणा के प्रीतम को 5-0 से पटक स्वर्ण जीता. 65 किलोग्राम भारवर्ग में चंडीगढ़ के श्रवण ने दिल्ली के सन्नी को 4-0 से हरा सोने का तमगा हासिल किया. हरियाणा के नवीन ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में चंडीगढ़ के सुमित को मात दे स्वर्ण अपने नाम किया.
97 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली के आकाश अंटिल ने हरियाणा के अमित को 12-5 से मात दी. 86 किलोग्राम और 125 किलोग्राम भारवर्ग में सर्विसेस के संजीत और उत्तर प्रदेश के आर्यन को वॉकओवर मिला. शनिवार को 28 राज्यों की 300 महिला खिलाड़ी 10 भारवर्ग में मैट पर उतरेंगी.