दोहा : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में आज तीसरे और अंतिम मुकाबले में फ्रांस और डेनमार्क के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. फ्रांस और डेनमार्क के बीच इस रोमांचक मैच में डेनमार्क की टीम को फ्रांस ने 2-1 से हरा दिया है और टूर्नामेंट में फ्रांस ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है.
-
France get the win! 🇫🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
The holders are the first team into the last 16 at #Qatar2022@adidasfootball | #FIFAWorldCup
">France get the win! 🇫🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022
The holders are the first team into the last 16 at #Qatar2022@adidasfootball | #FIFAWorldCupFrance get the win! 🇫🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022
The holders are the first team into the last 16 at #Qatar2022@adidasfootball | #FIFAWorldCup
86वें मिनट में एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए फिर से एक गोल दागकर टीम को आगे कर दिया. इस तरह से फ्रांस डेनमार्क से 2-1 से आगे हो गया.
68वें मिनट में फ्रांस के गोल की बढ़त को डेनमार्क 1-1 से बराबर कर दिया था, जब 8 मिनट के अंदर एंडरसन द्वारा फ्लिक करने के बाद क्रिस्टेंसन ने एक कार्नर हिट को गोल में बदल दिया.
फ्रांस के लिए एम्बापे ने किया पहला गोल
फ्रांस की टीम ने 61वें मिनट में डेनमार्क के खिलाफ बढ़त हासिल की. उसके लिए स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने पहला गोल किया. एम्बापे ने अपने 30वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30वां गोल किया. एम्बापे ने थियो हर्नांडेज के पास पर शानदार गोल किया.
-
Kylian Mbappe has scored in his last three #FIFAWorldCup games 🙌#Qatar2022 pic.twitter.com/m1NBqQn9pF
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">Kylian Mbappe has scored in his last three #FIFAWorldCup games 🙌#Qatar2022 pic.twitter.com/m1NBqQn9pF
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022Kylian Mbappe has scored in his last three #FIFAWorldCup games 🙌#Qatar2022 pic.twitter.com/m1NBqQn9pF
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022
मैच के हाफ टाइम तक नहीं हुआ एक भी गोल
फ्रांस और डेनमार्क के बीच हाफ टाइम का खेल हो चुका है. दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं. पजेशन में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर हैं. फ्रांस का पजेशन 51 फीसदी और डेनमार्क का 49 फीसदी है.
-
Level at the break ⚖#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">Level at the break ⚖#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022Level at the break ⚖#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022
दोनों टीमों की स्टार्टिंग 11
डेनमार्क: कैस्पर स्माइकल (कप्तान, गोलकीपर), जोआचिम एंडरसन, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, विक्टर नेल्सन, रासमस क्रिस्टेंसन, पियरे-एमिल होजबर्ज, क्रिश्चियन एरिक्सन, जोकिम माहेले, जेस्पर लिंडस्ट्रॉम, एंड्रियास कॉर्नेलियस, मिकेल डैम्सगार्ड.
-
🗞 The #FRA and #DEN team news is in!#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">🗞 The #FRA and #DEN team news is in!#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022🗞 The #FRA and #DEN team news is in!#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 26, 2022
फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान, गोलकीपर, जूल्स कौंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट,; एंटोनी ग्रीजमैन, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवियर गिरौड, किलियन एम्बापे.
ओलिवियर गिरौड अगर आज फीफा विश्व कप 2022 में डेनमार्क के खिलाफ गोल दागने में सफल रहे तो वह थियरी हेनरी को पछाड़कर 52 गोल के साथ फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे.
टीम यहां के स्टेडियम 974 में डेनमार्क के खिलाफ जीत दर्ज कर के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. आज इस ग्रुप में अगर ट्यूनीशिया और ऑस्ट्रेलिया का मैच ड्रॉ रहा तो मौजूदा चैम्पियन फ्रांस ग्रुप विजेता के तौर पर अगले चरण में क्वालीफाई कर जाएगा. इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा है लेकिन फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहते है.