बर्मिंघम: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से भारत के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने अपना मैच जीत लिया है. मनिका ने पहले गेम में 11-5 से जीत दर्ज की. वहीं, दूसरे गेम में 11-3 और तीसरे गेम में 11-2 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, श्रीहरि नटराज मैंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. वो हीट 4 में 54.68 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
इसके साथ ही भारत ने साउथ अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय स्टार मनिका बत्रा के सामने मुशफिकुह कलाम थीं. भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पहले गेम में मुशफिकुह कलाम को 11-5 के अंतर से हरा दिया. पहले गेम के दौरान वह अपने विरोधी खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहीं. वहीं, दूसरे गेम में भी मनिका बत्रा ने अपने विरोधी को कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने इस गेम को भी एकतरफा अंदाज में आसानी से जीत लिया.
-
#IND's🇮🇳 Manika Batra beat South Africa's Musfiquh Kalam 11-5, 11-3, 11-2.#TeamIndia lead 2-0 against South Africa!#Cheer4India | #CWG2022 | #B2022 pic.twitter.com/aDzWjNU1Bl
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">#IND's🇮🇳 Manika Batra beat South Africa's Musfiquh Kalam 11-5, 11-3, 11-2.#TeamIndia lead 2-0 against South Africa!#Cheer4India | #CWG2022 | #B2022 pic.twitter.com/aDzWjNU1Bl
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2022#IND's🇮🇳 Manika Batra beat South Africa's Musfiquh Kalam 11-5, 11-3, 11-2.#TeamIndia lead 2-0 against South Africa!#Cheer4India | #CWG2022 | #B2022 pic.twitter.com/aDzWjNU1Bl
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2022
बत्रा पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं. अकुला ने दूसरे एकल में पटेल को 11- 5, 11-3 और 11- 6 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी. भारतीय टीम दूसरे मैच में फीजी से खेलेगी.
![CWG CWG 2022 CWG Live Score CWG 2022 Live Score Commonwealth Games 2022 CWG 2022 India Schedule CWG 2022 India India at CWG 2022 India at Commonwealth Games Birmingham Birmingham 2022 Live](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/15959144_nat.jpg)
यह भी पढ़ें: IND vs WI, T20 Series: KL Rahul की जगह भारतीय टीम में शामिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी