ETV Bharat / sports

बर्मिंघम-2022 की तारीखों में हुआ एक दिन का बदलाव, जानिए वजह

author img

By

Published : Jun 11, 2020, 5:32 PM IST

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया है.

Birmingham Commonwealth Games 2022
Birmingham Commonwealth Games 2022

लंदन : 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच खेले जाने थे, लेकिन अब ये खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे. सीजीएफ ने एक बयान में कहा, "सीजीएफ और बर्मिघम 2022 की आयोजन समिति का यह संयुक्त ऐलान कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर में आए बदलावों के चलते आया है."

Birmingham Commonwealth Games 2022
बर्मिघम-2022

महिलाओं द्वारा पदक जीतने की संख्या ज्यादा होगी

उद्घाटन समारोह की तारीखों में बदलाव हाल ही में दोबारा पुनिर्धारित किए गए यूईएफए महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में संभावित सेमीफाइनल की तारीखों में टकराव को रोकने के लिए किया गया है. बर्मिघम-2022 खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे जिनमें महिलाओं द्वारा पदक जीतने की संख्या ज्यादा होगी.

सीजीएफ के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन ने कहा, "इस मुश्किल स्थिति में, हम इस बात को लेकर खुश हैं कि हम साझेदारी में रहते हुए काम कर रहे हैं ताकि राष्ट्रमंडल खेल हो सकें."

Birmingham Commonwealth Games 2022
बर्मिघम-2022

बर्मिघम-2022 के चेयरमैन जॉन क्रैबेट्री ने कहा, "कोविड-19 का अगले कुछ वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर पर असर रहेगा. चीजों को दोबारा तैयार करने की जरूरत होगी और हमने कुछ सप्ताह अन्य संगठनों के साथ काम कर इस बात को जानने की कोशिश की है कि इन बदलावों का बर्मिघम-2022, खिलाड़ियों, हमारे दर्शकों और टीवी पर इन्हें देखने वाले लोगों, हमारे साझेदारों पर क्या प्रभाव पड़ेगा."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.