बेंगलुरू : तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन (Narayan Jagadeesan) ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy ) एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 141 गेंद में 277 रन की पारी खेलकर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा निजी स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया.
छब्बीस साल के जगदीशन ने एलिस्टेयर ब्राउन (2002 में) के 268 रन के सर्वाधिक लिस्ट ए स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ा. जगदीशन ने इस पारी के दौरान भारत की ओर से सर्वाधिक लिस्ट ए स्कोर के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी तोड़ा जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 264 रन बनाए थे.
-
Records galore in Bengaluru 🔥🔝
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 21, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
Take a look at some magical milestones from the Tamil Nadu innings courtesy of @Jagadeesan_200 & B Sai Sudharsan 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LIs4Hkd0gM#ARPvTN | #VijayHazareTrophy pic.twitter.com/wq1Ym0rUcT
">Records galore in Bengaluru 🔥🔝
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 21, 2022
Take a look at some magical milestones from the Tamil Nadu innings courtesy of @Jagadeesan_200 & B Sai Sudharsan 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LIs4Hkd0gM#ARPvTN | #VijayHazareTrophy pic.twitter.com/wq1Ym0rUcTRecords galore in Bengaluru 🔥🔝
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 21, 2022
Take a look at some magical milestones from the Tamil Nadu innings courtesy of @Jagadeesan_200 & B Sai Sudharsan 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LIs4Hkd0gM#ARPvTN | #VijayHazareTrophy pic.twitter.com/wq1Ym0rUcT
जगदीशन ने सिर्फ 114 गेंद में 200 रन के आंकड़े को छुआ और इस दौरान लिस्ट ए इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसके साथ ही लगातार पांचवां लिस्ट ए शतक भी जड़ा जो नया रिकॉर्ड है.