ETV Bharat / sports

स्मृति मंधाना ने बच्चे के जन्म के छह महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए मारूफ की सराहना की

author img

By

Published : Mar 8, 2022, 7:18 PM IST

महिला विश्व कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 107 रन से हराने के बाद भारत की कुछ खिलाड़ियों को मारूफ की बेटी फातिमा के साथ समय बिताते हुए देखा गया. इस दौरान छह महीने की फातिमा के साथ भारतीय खिलाड़ियों के खेलने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए.

Smriti Mandhana lauds Maroof for returning to the field six months after the baby was born

माउंट मोनगानुई: भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान की 'प्रेरणादायी' कप्तान बिसमाह मारूफ की सराहना की जिन्होंने बच्चे को जन्म देने के छह महीने बाद मैदान पर वापसी करके दुनिया की महिला खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश किया.

महिला विश्व कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 107 रन से हराने के बाद भारत की कुछ खिलाड़ियों को मारूफ की बेटी फातिमा के साथ समय बिताते हुए देखा गया. इस दौरान छह महीने की फातिमा के साथ भारतीय खिलाड़ियों के खेलने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए.

उप कप्तान हरमनप्रीत कौर, मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह और रिचा घोष को फातिमा के साथ खेलते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ें- Women Day: ये हैं भारत की महिलाएं, जिनके कारनामे से दुनिया में बजता है भारत का डंका

मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चे को जन्म देने के छह महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना कितना प्रेरणादायी है. बिसमाह मारूफ ने दुनिया भर की महिला खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश किया."

उन्होंने लिखा, "फातिमा को भारत से ढेर सारा प्यार और उम्मीद करती हूं कि वह भी आप की तरह बल्ला उठाएगी क्योंकि बाएं हाथ की खिलाड़ी विशेष होती हैं."

मैच के बाद आईसीसी ने भी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "फातिमा को क्रिकेट भावना का पहला सबक आज भारत और पाकिस्तान से मिला."

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट किया, "क्या शानदार लम्हा. क्रिकेट के मैदान पर सीमाएं होती हैं लेकिन मैदान के बाहर सारी सीमाएं टूट जाती हैं. खेल एकजुट करता है."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.