नई दिल्ली : एक के बाद एक कई खिलाड़ियों की चोट के कारण श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिखने लगा है. कई खिलाड़ियों के बाद अब दिलशान मदुशंका भी अब एशिया कप से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा लाहिरू कुमारा के भी अनुपलब्ध रहेंगे. इससे पहले दुष्मंथा चमीरा को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. जबकि लेगस्पिनर वानिंदु हसरंगा भी जांघ में ग्रेड दो के खिंचाव से उबरने में सफल नहीं हो पाए हैं. ऐसी स्थिति में ये 4 प्रमुख खिलाड़ी श्रीलंका की टीम में नहीं दिखेंगे.
-
Sri Lanka's players updates for Asia Cup 2023:- (To ESPNcricinfo)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) August 28, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
•Wanindu Hasaranga ruled out.
•Dushmantha Chameera ruled out.
•Dilshan Madushanka ruled out.
•Lahiru Kumara likely unavailable. pic.twitter.com/ifb1K5lbLR
">Sri Lanka's players updates for Asia Cup 2023:- (To ESPNcricinfo)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) August 28, 2023
•Wanindu Hasaranga ruled out.
•Dushmantha Chameera ruled out.
•Dilshan Madushanka ruled out.
•Lahiru Kumara likely unavailable. pic.twitter.com/ifb1K5lbLRSri Lanka's players updates for Asia Cup 2023:- (To ESPNcricinfo)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) August 28, 2023
•Wanindu Hasaranga ruled out.
•Dushmantha Chameera ruled out.
•Dilshan Madushanka ruled out.
•Lahiru Kumara likely unavailable. pic.twitter.com/ifb1K5lbLR
एसएलसी की चिकित्सा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन डी सिल्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को अभ्यास के दौरान मदुशंका की तिरछी मांसपेशी फट गई थी और वह अक्टूबर में विश्व कप से पहले फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे. वह एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे. इसी तरह, चमीरा को भी पेक्टोरल चोट है, जिससे उनका विश्व कप में भी खेलने में संदेह है.
-
*Multan Cricket Stadium* 🏟️ *is ready to host the opening match of the Asia Cup 2023!* 🏏#PakistanCricket #AsiaCup2023 pic.twitter.com/S6ExaZus2V
— Hasnain (@IMhasnain__) August 29, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">*Multan Cricket Stadium* 🏟️ *is ready to host the opening match of the Asia Cup 2023!* 🏏#PakistanCricket #AsiaCup2023 pic.twitter.com/S6ExaZus2V
— Hasnain (@IMhasnain__) August 29, 2023*Multan Cricket Stadium* 🏟️ *is ready to host the opening match of the Asia Cup 2023!* 🏏#PakistanCricket #AsiaCup2023 pic.twitter.com/S6ExaZus2V
— Hasnain (@IMhasnain__) August 29, 2023
इस बीच लाहिरू कुमारा को साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा है. वह इसी कारण एशिया कप 2023 से पूरी तरह बाहर किए जा चुके हैं. कुमारा, चमीरा और मदुशंका श्रीलंका के सबसे तेज गेंदबाजों में से हैं और उनकी अनुपस्थिति श्रीलंका के तेज आक्रमण पर काफी असर पड़ेगा. इन्हीं के दम पर जून और जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर तक पहुंच कर श्रीलंकाई टीम विश्वकप खेलने की पात्रता पाने में सफल रही थी. इन तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में, श्रीलंका को कसुन राजिथा, प्रमोद मदुशन और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होगा. ये खिलाड़ी थोड़े कम अनुभवी हैं.
इस बीच, लेगस्पिनर वानिंदु हसरंगा भी जांघ में चोट है. इनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर डुनिथ वेलालेज को लिया जा सकता है, हालांकि लेगस्पिनिंग ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को भी टीम में लिए जाने की संभावना है.
एशिया कप में श्रीलंका का पहला मैच गुरुवार को बांग्लादेश से होगा. सुपर 4 चरण में जगह बनाने के लिए टीम को अंतिम स्थान पर रहने से बचना होगा. श्रीलंका के ग्रुप में तीसरी टीम अफगानिस्तान है.