मुंबई: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिये क्वालीफाई कर लेगा क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिये अपना पदार्पण कर लिया है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
-
Mumbai - Playing XI #HARvMUM #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/ftXUbgVtMK
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 15, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">Mumbai - Playing XI #HARvMUM #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/ftXUbgVtMK
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 15, 2021Mumbai - Playing XI #HARvMUM #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/ftXUbgVtMK
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 15, 2021
तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया.
अर्जुन को पहली बार सीनियर टीम में चुना गया है. इससे पहले वह मुंबई के लिए विभिन्न आयुवर्ग के टूर्नामेंट खेलते रहे हैं.
अर्जुन मुंबई के लिये विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है. अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पांच विकेट पर 274 रन बनाए, नटराजन ने झटके दो विकेट
मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और 10 जनवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में मुंबई को सारे मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं.