ETV Bharat / sports

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ रांची में डाला वोट, देखिए VIDEO - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने स्कूल स्थित बने मतदान केंद्र में अपने माता पिता और पत्नी के साथ पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया.

MS Dhoni
MS Dhoni
author img

By

Published : Dec 12, 2019, 5:38 PM IST

रांची : रांची के श्यामली कॉलोनी में स्थित स्कूल जवाहर विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र में धोनी अपने पिता पान सिंह, मां देवकी देवी और पत्नी साक्षी के साथ खुद कार चलाकर पहुंचे, जहां सभी ने अपने मत का प्रयोग किया. धोनी का पूरा परिवार हटिया विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं.

धोनी ने डाला वोट

देखिए वीडियो

धोनी के आने की सूचना मिलते ही मतदान केंद्र पर भीड़ जमा हो गई थी. कई परिजन वोट देने के लिए अपने बच्चों के साथ लेकर आए थे. मतदान केंद्र के अंदर धोनी ने उनके साथ तस्वीरें खिंचाई और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए.

क्रिकेट से लिया ब्रेक

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान धोनी सिर्फ सीमित ओवर की क्रिकेट ही खेलते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही ब्रेक पर हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप के बाद दो महीने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था. जिसके बाद उन्होंने अपने आपको इस साल के लिए अनुपलब्ध बताया है. हाल ही में उन्होंने अपने संन्यास को लेकर दिए बयान में कहा कि जनवरी तक मत पूछो.

Intro:Body:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने स्कूल स्थित बने मतदान केंद्र में अपने माता पिता और पत्नी के साथ पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया.

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.