ETV Bharat / sitara

लीडरशिप में महिलाओं की अहमियत को देख अभिभूत : प्रियंका चोपड़ा - लीडरशिप में महिलाओं की अहमियत को देख अभिभूत

प्रियंका चोपड़ा ने रिपब्लिक डे के अवसर पर उन महिलाओं के प्रयासों को याद किया, जिन्होंने भारतीय संविधान की संरचना में मदद की है. उनका मानना है कि सत्ता में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी ज्ञानवर्धक और अभिभूत कर देने वाला है.

Priyanka Chopra says its Fascinating to understand importance of women in leadership
लीडरशिप में महिलाओं की अहमियत को देख अभिभूत : प्रियंका चोपड़ा
author img

By

Published : Jan 26, 2021, 5:29 PM IST

लंदन : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस उन महिलाओं के बारे में जानकर अभिभूत हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान की संरचना में मदद की है. प्रियंका का कहना है कि लीडरशिप या नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका को समझना वाकई में ज्ञानवर्धक रहा है.

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं उन महिलाओं के बारे में काफी कुछ पढ़ रही हूं, जो दुनिया में शासन-विधि का हिस्सा रही हैं, जिन्होंने अपने काम से समुदायों और देश को प्रभावित किया है. सत्ता में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी ज्ञानवर्धक और अभिभूत कर देने वाला है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं एक दिलचस्प जानकारी को साझा करना चाहूंगी, जिसे मैंने हाल ही में पढ़ा है और मैंने इससे जो कुछ भी सीखा है, उसे पोस्ट करने का आज एक परफेक्ट दिन है. क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली संविधान सभा में 15 महिलाएं थीं, जिन्होंने संविधान के निर्माण में मदद दी थी.'

पढ़ें : हॉलीवुड में किसी ने मेरे लिए रास्ते नहीं बनाए हैं : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका आखिर में लिखती हैं, 'यह काफी प्रेरणादायक और इन महिलाओं के प्रयासों को याद करने का एक सही दिन है, जिन्होंने भारत के मूलभूत सिद्धांतों के निर्माण में मदद की थी. हैप्पी रिपब्लिक डे.'

(इनपुट - आईएएनएस)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.