ETV Bharat / sitara

हाथ में बोतल लिए सड़क पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा, चेहरे पर साफ दिख रही उदासी

author img

By

Published : Oct 14, 2021, 2:15 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की है, वह स्पेन की सड़क की है. इस फोटो में प्रियंका शेडेड व्हाइट एंड ब्लू शॉर्ट्स और मैचिंग टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं. प्रियंका ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

हैदराबाद : बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं. वह ना तो अपने ससुराल अमेरिका में हैं और ना ही मायके भारत में. दरअसल, एक फिल्म के चलते प्रियंका स्पेन में हैं और वहां वेकेशन भी इन्जॉय कर रही हैं. प्रियंका स्पेन से आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कर रही हैं. अब इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बहुत उदास दिख रही हैं. तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पति निक जोनास को मिस कर रही हैं.

तस्वीर में देख सकते हैं प्रियंका हाथ में एक बोतल लिए दीवार के सहारे मुरझाई सी खड़ी हुई हैं. फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं, तो आप पीछे रह जाते हैं.' बता दें, स्पेन में प्रियंका चोपड़ा सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के चलते स्पेन में हैं.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां मधु चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर की थी. इसमें प्रियंका स्पेन में मां के साथ घूमती दिखी थीं. प्रियंका की मां मधु भी स्पेन में ही इन्जॉय कर रही हैं. हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनास अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

स्पेन से प्रियंका ने पीले रंग की बिकिनी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं. प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों और मां के साथ बोट पर समुंदर के बीचों-बीच फोटोशूट करवाया था. यहां से प्रियंका ने अलग-अलग रंग के स्विमसूट और बिकिनी में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किए थे.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

सीरीज 'सिटाडेल' के अलावा प्रियंका चोपड़ा बहुत कीनू रीव्स के साथ The Matrix: Resurrections में नजर आएंगी. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के गाने में भी दिखेंगी. इसके अलावा बॉलीवुड में उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी.

ये भी पढे़ं : प्रियंका चोपड़ा की फोटोज देख 'चिढ़े' पति निक जोनस, कमेंट में लिख दी ये बात

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.