ETV Bharat / sitara

माधुरी ने डांस वीडियो शेयर कर प्रियंका को खास अंदाज में विश किया बर्थडे

author img

By

Published : Jul 18, 2020, 6:16 PM IST

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें दोनों एक्ट्रेस एक साथ डांस कर रही हैं. इस खास वीडियो के साथ ही माधुरी ने प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

madhuri dixit dance video shared on priyanka chopra birthday
माधुरी ने डांस वीडियो शेयर कर प्रियंका को खास अंदाज में विश किया बर्थडे

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके इस खास दिन पर उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के तरफ से भी खूब बधाई संदेश आ रहे हैं.

इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका को बर्थडे विश किया. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित 'पिंगा ग पोरी' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं.

  • It's always fun when you are around! Sending you my love & best wishes for your birthday @priyankachopra.May this year be bigger & better.Go girl power as we reach out and conquer the world.Keep inspiring everyone to chase their dreams.Happy Birthday ❤️ pic.twitter.com/BR6ef1sORg

    — Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) July 18, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

माधुरी और प्रियंका का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

माधुरी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "जब आप आस-पास होती हैं तो यह हमेशा मजेदार होता है. आपको मेरा प्यार और आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं. इस साल को बड़ा और बेहतर बनाओ. सबको इंस्पायर करो कि वो अपने सपनों का पीछा करे. हैपी बर्थडे रेड हार्ट."

माधुरी ने इस तरह उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

बता दें कि यह वीडियो उस समय का है, जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए उनके शो पर पहुंची थीं.

पढ़ें : 38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, बी-टाउन सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में माधुरी दीक्ष‍ित टोटल धमाल' और 'कलंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.