ETV Bharat / international

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

author img

By

Published : Apr 9, 2021, 4:43 PM IST

Updated : Apr 9, 2021, 7:17 PM IST

प्रिंस फिलिप का निधन
प्रिंस फिलिप का निधन

16:41 April 09

प्रिंस फिलिप का निधन

प्रिंस फिलिप का निधन

लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 99 साल के थे. प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था. उनके निधन की खबर के बाद ब्रिटेन में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रीय झंडा झुका दिया गया. बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी.  

प्रिंस फिलिप की मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. बयान में कहा गया है कि गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम सांस ली. 

फिलिप इस साल के शुरू में करीब एक महीना तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और 16 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद वह विंडसर कैसल लौटे थे. 

प्रिंस फिलिप ने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था. 

फिलिप यूनानी शाही परिवार के सदस्य थे और उनका जन्म 1921 में यूनानी द्वीप कोर्फू में हुआ था.

उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी थी. उनके चार बच्चे व आठ पोते-पोतियां हैं.

कुछ प्रमुख तथ्य 

  • प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को ग्रीस में हुआ था.
  • उनका संबंध ग्रीस और डेनिश राज परिवार से था.
  • उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमार थे.
  • 1939 में वह ब्रिटिश शाही नौसेना के सदस्य बने. तब वह मात्र 18 साल के थे.
  • 1934 में वह क्वीन एलिजाबेथ से पहली बार मिले थे.
  • फिलिप ने दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था.
  • छठे जॉर्ज ने फिलिप के साथ अपनी बेटी एलिजाबेथ की शादी की इजाजत दी.
  • 20 नवंबर 1947 को उनकी शादी हुई.
  • 1952 में फिलिप ने सेना छोड़ दी.
  • शादी के बाद उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की उपाधि दी गई.
  • 1953 में क्वीन एलिजाबेथ महारानी बनीं.
  • प्रिंस फिलिप 1961 में भारत दौरे पर आए थे.

पीएम मोदी ने दुख जताया 
प्रिंस फिलिप के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन पर मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन की जनता और वहां के शाही परिवार के साथ है. उन्होंने कहा कि सेना में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई.

Last Updated : Apr 9, 2021, 7:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.