ETV Bharat / international

कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ - कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

कमला हैरिस
कमला हैरिस
author img

By

Published : Jan 20, 2021, 10:23 PM IST

Updated : Jan 20, 2021, 11:13 PM IST

वॉशिंगटन : भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बुधवार को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

हैरिस (56) अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं. वह राष्ट्रपति जो बाइडेन (78) के साथ काम करेंगी.

कमला देवी हैरिस ने 61 वर्षीय माइक पेंस की जगह ली है, जबकि बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जगह ली है.

कमला हैरिस बनीं उपराष्ट्रपति.

भारत के चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय की बेटी हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं.

यह भी पढ़ें- शपथ के बाद बोले बाइडेन- मैं हर एक अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं

उनके पति 56 वर्षीय डगलस एमहोफ इसके साथ ही अमेरिका के पहले सेकंड जेंटलमैन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पहले पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं.

उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को शपथ दिलाई.

जानें कौन हैं कमला हैरिस

Last Updated : Jan 20, 2021, 11:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.