ETV Bharat / international

अमेरिका : गोलीबारी में आठ वर्षीय लड़के की मौत, तीन घायल - shooting in mall

अमेरिका के अलबामा राज्य के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई. इस घटना में एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गोलीबारी की वजह का भी पता नहीं चल पाया है.

gunfire in mall
मॉल में गोलीबारी
author img

By

Published : Jul 4, 2020, 1:38 PM IST

वॉशिंगटन : अमेरिका के अलबामा राज्य के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए.

हूवर पुलिस प्रमुख निक डेरजिस ने बताया कि रिवरचेज गैलेरिया में दोपहर को हुई गोलीबारी में एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक लड़की और दो वयस्कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अधिकारियों ने अभी पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए हैं.

फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी की कोई वजह नहीं बताई है. डेरजिस ने कहा कि पुलिस कुछ अहम सुरागों पर काम कर रही है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है या नहीं. मेयर फ्रैंक ब्रोकाटो ने कहा, 'प्रभावित लोगों के लिए हम प्रार्थना करते हैं.'

पढ़ें :- अमेरिका : गोलीबारी की दो घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल

पुलिस कैप्टन ग्रेग रेक्टर ने बताया कि मॉल के भीतर एक फूड कोर्ट के पास कई गोलियां चली. रेक्टर ने कहा, 'हम अभी नहीं जानते कि गोलीबारी क्यों हुई या इस घटना में कितने हमलावर शामिल हैं.'

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.