मुंबई: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की नई फिल्म रॉकी और रानी प्रेम कहानी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में सदाबहार कलाकार धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी हैं. इस फैमिली ड्रामा फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है.
धर्मेद्र अक्सर अपने फैंस के लिए नए-नए पोस्ट शेयर करते रहते हैं. चाहे पुरानी यादें हो या फिर ताजा, वह तस्वीरों को अपने फैंस संग साझा करते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, करण, जब भी आएगा, जौहर पे जौहर दिखा के जाएगा.'
-
Karan, jab 🎥 bhi aayega …..Johar pe Johar …. Dikha ke jayeg 🙏. pic.twitter.com/tYyb9mHYSp
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">Karan, jab 🎥 bhi aayega …..Johar pe Johar …. Dikha ke jayeg 🙏. pic.twitter.com/tYyb9mHYSp
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 27, 2023Karan, jab 🎥 bhi aayega …..Johar pe Johar …. Dikha ke jayeg 🙏. pic.twitter.com/tYyb9mHYSp
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 27, 2023
तस्वीर में धर्मेंद्र को आलिया भट्ट के साथ देखा जा सकता है. धर्मेंद्र जहां ब्राउन जैकेट में नजर आ रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट ग्रीन कलर के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. माथे पर बिंदी लगाए आलिया भट्ट बेहद खूबसूबत लग रही हैं. दोनों स्टार को एक फ्रेम में देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं. एक फैन ने लिखा है, 'दो फेवरेट एक फ्रेम में.' वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा है, 'बहुत शानदार फिल्म धरम जी. आप तो लाजवाब है.' वहीं, अन्य यूजर्स भी धर्मेंद्र के पोस्ट की सराहना करते हुए अपना प्यार लुटाया है. साथ ही उनके स्वस्थ रहने की कामना की हैं.