ETV Bharat / entertainment

Arjun Malaika Valentine's Day : मलाइका को बाहों में ले अर्जुन कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, वैलेंटाइन पोस्ट पर लेडी लव का आया ये रिएक्शन

author img

By

Published : Feb 14, 2023, 1:25 PM IST

Updated : Feb 14, 2023, 2:23 PM IST

Arjun Kapoor wishes Valentine's Day Malaika Arora : अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को वैलेंटाइन डे विश कर अनदेखी रोमांटिक तस्वीर साझा की है.

Ajrun Malaika Valentine Day
अर्जुन कपूर

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी कमाल की केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं. भले ही अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा से उम्र में छोटे हैं, लेकिन प्यार के मामले में वह बिल्कुल भी कम नहीं हैं. अब देखिए प्यार के मौसम वैलेंटाइन डे पर पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए अपने दिल के अरमान सोशल मीडिया पर निकाले थे, लेकिन अर्जुन प्यार के मामले में मलाइका से आगे निकले और अपने लविंग वैलेंटाइन डे पोस्ट में बता दिया कि मलाइका से प्यार कर उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है.

अर्जुन कपूर ने लविंग पोस्ट

जी हां, अर्जुन कपूर ने वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार मलाइका अरोड़ा को खूबसूरत अंदाज में विश किया है. इस वैलेंटाइन पोस्ट में अर्जुन ने मलाइका संग शानदार, यादगार और रोमांटिक पलों से भरी एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने एक रेड हार्ट इमोजी शेयर कैप्शन में जोड़ा है.

Arjun Malaika Valentine Day
अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका का रिएक्शन

मलाइका का पोस्ट पर रिएक्शन

वहीं, अर्जुन कपूर का वैलेंटाइन डे पर यह लविंग पोस्ट सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है. अर्जुन-मलाइका के फैंस और सेलेब्स जमकर इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं. मलाइका ने भी बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के इस प्यार भरे पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है. मलाइका ने इस पोस्ट में दो रेड हार्ट इमोजी शेयर किये हैं.

Arjun Malaika Valentine Day
मलाइका अरोड़ा का वैलेंटाइन पोस्ट
Ajrun Malaika Valentine Day
अर्जुन मलाइका का पोस्ट

बता दें, इससे पहले मलाइका ने ब्रेकफास्ट और केक की तस्वीरों पर माई वैलेंटाइन लिखकर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को वैलेंटाइन विश किया था. अर्जुन-मलाइका एक-दूजे को कितना प्यार और ख्याल करते हैं, कपल समय-समय पर सोशल मीडिया पर जाहिर करता रहता है.

ये भी पढे़ं : Valentine Day 2023 : सेलेब्स कपल ऐसे कर रहे पार्टनर संग प्यार का इजहार, कुछ ऐसा है सिंगल स्टार्स का हाल

Last Updated : Feb 14, 2023, 2:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.