ETV Bharat / city

आज नोएडा में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी - प्रियंका गांधी का नोएडा प्रचार

गौतमबुद्धनगर से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करने सोमवार को दोपहर एक बजे प्रियंका गांधी नोएडा विधानसभा आ रही हैं.

Priyanka Gandhi to campaign door to door in Noida

author img

By

Published : Jan 31, 2022, 12:15 PM IST

नई दिल्ली/नोएडा : उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टियों के बड़े स्टार प्रचारक गौतमबुद्धनगर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगने आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की तरफ से नोएडा आ रही हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. सेक्टर और गांव में जाने के साथ ही प्रियंका गांधी झुग्गी झोपड़ियों में भी जाएंगी.

सोमवार को दोपहर 1 बजे, नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करने और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा आ रही हैं. प्रियंका गांधी का स्वागत डीएनडी फ़्लाइओवर पर 1 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे. इसके बाद सेक्टर 26 स्थित काली वाडी मन्दिर पर प्रियंका गांधी दर्शन करेंगी. इसके बाद सेक्टर 8 की झुग्गियों में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. साथ ही नोएडा के सेक्टर 72 भी जाने का कार्यक्रम निर्धारित है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.