ETV Bharat / city

'गोडसे देशभक्त' को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, 'प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता हो रद्द' - मोदी

नोएडा में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. साथ ही सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग की.

asdas
कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन
author img

By

Published : Nov 29, 2019, 2:48 PM IST

नई दिल्ली/ नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्टेडियम से स्पाइस मॉल तक मार्च किया.

कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन.

कांग्रेसियों ने की जमकर नारेबाजी

नोएडा महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने बताया कि हम नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान को लेकर उनको बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ता उसका विरोध कर पुतला दहन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा.

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जरूरत पड़ी तो संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उतरेगा. साथ ही प्रज्ञा ठाकुर को निष्कासित करने की मांग करेगा.

कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस में हुई झड़प

इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से झड़प हुई. वहीं सेक्टर 24 थाने की पुलिस से प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, युवा नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम नाटक सहित कई कार्यकर्ताओं को डिटेन कर थाने ले गई. प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव, नोएडा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ,नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन कांग्रेस कार्यकर्ता लियाकत चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा और सत्येंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Intro:नोएडा में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। नोएडा स्टेडियम से स्पाइस मॉल तक किया मार्च, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से झड़प। सेक्टर 24 थाने की पुलिस से प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, युवा नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम नाटक सहित कई कार्यकर्ताओं को डिटेन कर थाने ले गई पुलिस।

Body:नोएडा महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने बताया कि संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले पर उनको बर्खास्त करने की मांग की है। सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ता उसका विरोध कर पुतला दहन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बर्बरता पूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने का तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जरूरत पड़ी तो संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उतरेगा और प्रज्ञा ठाकुर को निष्कासित करने की मांग करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी के अहिंसा नीति पर चलते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Conclusion:फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला दहन नहीं करने दिया, और जब कांग्रेस कार्यकर्ता बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गए तो उन्हें उठाकर थाने ले गई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव, नोएडा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन कांग्रेस कार्यकर्ता लियाकत चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.