ETV Bharat / city

मिशन शक्ति के अंतर्गत भिक्कनपुर में ब्यूटीशियन कोर्स कर 45 लड़कियां बनी आत्मनिर्भर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण अभियानों में से एक मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं. इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मुरादनगर की महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान ने जनपद गाजियाबाद के भिक्कनपुर गांव की 45 लड़कियों को 3 महीने का निशुल्क ब्यूटीशियन का कोर्स कराया है.

author img

By

Published : Jan 25, 2021, 6:06 PM IST

Certificates of distributed to girls in bhikkanpur village ghaziabad
45 लड़किया बनी आत्मनिर्भर

नई दिल्ली/गाजियाबाद: महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत भिक्कनपुर गांव की 43 लड़कियों को ब्यूटीशियन का कोर्स पूरा कराने के बाद उनको प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

45 लड़किया बनी आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति के अंतर्गत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण अभियानों में से एक मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं. इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मुरादनगर की महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान ने जनपद गाजियाबाद के भिक्कनपुर गांव की 45 लड़कियों को 3 महीने का निशुल्क ब्यूटीशियन का कोर्स कराया है. कोर्स को पूरा कर चुकी इन लड़कियों को आज प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं.

आत्मरक्षा और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया
ईटीवी भारत को महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें लड़कियों को आत्मरक्षा और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया है. इसके साथ ही अक्टूबर में एक ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन किया गया था. जिसको आज पूरे 3 महीने हो गए हैं. इस ब्यूटी पार्लर में 43 लड़कियों ने निशुल्क ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया है. जिनको आज प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं. संस्था के उपाध्यक्ष राम चंद्र पाल ने बताया कि आज ट्रेनिंग पूरी कर चुकी लड़कियों को प्रमाण पत्र दिया गया है. जिसकी बदौलत वह भविष्य में आगे बढ़ सकती हैं.

ट्रेनिंग के बाद लड़किया खोलना चाहती हैं ब्यूटी पार्लर
लड़कियों को 3 महीने की ट्रेनिंग देने वाली बबीता ने बताया कि उन्होंने ग्रुप बनाकर लड़कियों को ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग दी है. ट्रेनिंग पूरी कर चुकी भिक्कनपुर निवासी लाभार्थी सना ने बताया कि उन्होंने 3 महीने का ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया है. उसका डेमो देने के लिए कुछ लड़कियां आपस में तैयार होकर आई है और अब इस कोर्स के बाद वह आगे चलकर ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हैं. लाभार्थियों हुशनो का भी कहना है कि उनको ब्यूटी पार्लर के कोर्स में बहुत अच्छी ट्रेनिंग दी गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.