ETV Bharat / city

अलीपुर: यमुना में डूबा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अलीपुर इलाके के यमुना नदी में 28 से 30 साल का एक युवक यमुना नदी में डूब गया. जिसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल, गोताखोर और पुलिस की टीम पहुंची और लगातार युवक के शव को तलाश रही है.

author img

By

Published : Jul 14, 2020, 7:34 PM IST

Youth drowned in Yamuna in Alipur delhi
यमुना में डूबा युवक

नई दिल्ली: राजधानी में जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है. उसी के साथ-साथ यमुना में होने वाले हादसों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दरअसल गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए यमुना के आसपास रहने वाले लोग यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंच जाते हैं और उन्हीं में से कई लोग की जान चली जाती है. ऐसा ही एक हादसा दिल्ली के अलीपुर इलाके के यमुना नदी में भी हुआ है, जहां 28 से 30 साल का एक युवक यमुना नदी में डूब गया.

यमुना में डूबा युवक

युवक हुआ हादसे का शिकार

इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल, गोताखोर और पुलिस की टीम पहुंची और लगातार युवक के शव को तलाश रही है.

दरअसल सचिन नाम का युवक पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ यमुना नदी में पहुंचा था. जहां यमुना में नहाते हुए वह नदी की गहराई में समा गया और देखते ही देखते गायब भी हो गया. जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. अलीपुर थाना पुलिस, दमकल और गोताखोर तीनों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है, जिससे जल्द से जल्द युवक की तलाश की जा सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.