ETV Bharat / city

World Environment Day : दिल्ली में सूख रही यमुना, बढ़ी पानी की किल्लत

author img

By

Published : Jun 5, 2022, 4:56 PM IST

हर साल पांच जून को विश्व पर्यवरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन कई तरह के सरकारी दावे किए जाते हैं, लेकिन तमाम दावों के बीच भी स्थिति जस की तस बनी रहती है.

delhi update news
यमुना की बदहाल स्थिति

नई दिल्ली : विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हर साल पांच जून को मनाया जाता है. इस दिन वैश्विक स्तर पर लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है. साथ ही प्रकृति के विनाशकारी पहलू और उसके मूल्यों से भी रूबरू कराया जाता है, लेकिन गर्मी के इस मौसम में यमुना की बदहाली की तस्वीरें सामने आई हैं.

कालिंदीकुंज घाट, दिल्ली में यमुना का अंतिम छोर है. इसके बाद यमुना दिल्ली से आगे निकल जाती है. कालिंदीकुंज घाट पर पानी न के बराबर दिख रहा है, जहां पर यमुना की लहरें बहती हैं. वहां पर सूखा मैदान नजर आ रहा हैं. दिल्ली के कालिंदीकुंज घाट से दूसरा किनारा यूपी के नोएडा का हैं. दोनों किनारा सूखा नजर आ रहा है. पर्यावरण दिवस पर कई तरह के सरकारी दावे किए जाते हैं, लेकिन तमाम दावों के बीच दिल्ली में पर्यावरण की स्थिति ठीक नहीं है. चाहे वह दिल्ली के हवा की हो बात हो या फिर यमुना की. दिल्ली में यमुना वर्षों से बदहाल पड़ी हुई है. यमुना की स्थित जस की तस बनी हुई है.

यमुना की बदहाल स्थिति

ये भी पढ़ें : यमुना की बदहाली पर लोगों की गुहार, कुछ करो सरकार

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से यमुना नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. यमुना का जल स्तर सामान्य होने तक जल संकट कायम रहने की आशंका जताई जा रही है.

विश्वसनीय खबरों के लिये करें ईटीवी भारत एप डाउनलोड

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.