ETV Bharat / city

दिल्ली नगर निगम चुनाव: भाजपा की मुसीबतें बढ़ी, MCD स्वच्छता कर्मचारी यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी

author img

By

Published : Mar 6, 2022, 10:40 AM IST

भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम की जीती हुई यूनियन ने, मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा बनाकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी की यूनियन को समर्थन देने का फैसला किया है. इसके बाद आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए परेशानी बढ़ सकती है.

भाजपा की मुसीबतें बढ़ी
भाजपा की मुसीबतें बढ़ी

नई दिल्ली: आगामी नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां दिल्ली में तेज हो गई हैं. राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता काबिज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है. ऐसे में यह चुनाव रोमांचकारी होने वाला है. वहीं चुनाव से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही है.

दरअसल भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कर्मचारी की यूनियन संयुक्त मोर्चा बनाकर हड़ताल कर रहे हैं, इसी बीच निगम की जीती हुई एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल कर रहे कर्मचारी यूनियन को समर्थन देने का एलान किया है, ऐसे में अब कर्मचारियों की हड़ताल का असर निगम के कामकाज पर पड़ेगा और एक बार फिर निगम की सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है.

भाजपा की मुसीबतें बढ़ी

एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के संस्थापक और अध्यक्ष अरबी ऊंटवाल ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित लंबित मांगों के मद्देनजर कई यूनियन संयुक्त मोर्चा बनाकर हड़ताल कर रहे हैं. संयुक्त मोर्चा के ही आह्वान पर कई कर्मचारी बीते 14 फरवरी से हड़ताल पर हैं, लेकिन निगम उनसे बात करने को तैयार नहीं है. निगम का कहना है कि वह सिर्फ जीती हुई संगठन से बात करेंगे. इसको लेकर उन्होंने संयुक्त मोर्चा का समर्थन का ऐलान किया है. ऊंटवाल ने बताया कि इस सोमवार कर्मचारियों और निगम प्रशासन के साथ मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में कर्मचारियों की मांग अगर नहीं मानी जाती तो उनका संगठन भी संयुक्त मोर्चा के साथ हड़ताल पर जाएगा.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.