बेंगलुरु: यूरोपियन विमानन कंपनी (Lufthansa) लुफ्थांना समूह ने चार नवंबर यानी शनिवार को बेंगलुरु से जर्मनी स्थित म्यूनिख के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं. भारत में लुफ्थांसा समूह कोविड महामारी के बाद लुफ्थांसा ग्रुप नेटवर्क पर बेंगलुरु को पहले गंतव्य के रूप में चुना गया था. समूह ने एक बयान में कहा कि दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु तीसरा भारतीय शहर है जहां यात्रियों के लिए लुफ्थांसा ने म्यूनिख से सीधा संपर्क जोड़ा है.

लुफ्थांना समूह के संचालक प्रमुख ने घोषणा करते हुए कहा कि भारत हाल में ही दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में चीन को पिछाड़ते हुए अपनी जगह बनाई है. भारत पूरे विश्व में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बनाते हुए आर्थिक विकास में अपनी अलग पहचान बनाई है. 2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है .
ये भी पढ़ें- Adani Ahmedabad Airport : अडाणी ग्रुप ने बढ़ाई अहमदाबाद एयरपोर्ट की फीस! इस योजना से एयरलाइंस नाराज
समूह ने कहा कि जनवरी, 2024 तक भारत और यूरोप के बीच 64 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगा. कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु-म्यूनिख सेवा भारतीय बाजार के लिए लुफ्थांसा की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाती है. क्योंकि भारत में लुफ्थांसा समूह की क्षमता अब कोविड महामारी से पहले के स्तर से अधिक है. एक जानकारी को साझा करते हुए कंपनी ने कहा कि भारत में बहुत ज्यादा कंपटीशन है और भारत का विमानन बाजार विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा बाजार है.

उन्होंने जानकारी दी कि लुफ्थांसा समूह भारत में 50 से ज्यादा साप्ताहिक सेवाएं संचालित करता है और आने वाले दिनों में लुफ्थांसा समूह फ्रैंकफर्ट और हैदराबाद मार्ग पर भी उड़ाने शुरू करने की तैयारी कर रहा है.