ETV Bharat / briefs

संदिग्ध हालत में जली महिला, इलाज के बाद ससुराल पहुंची तो नहीं मिली एंट्री - GHAZIABAD CRIME STORY NEWS IN HINDI

थिनर से जली हुई हालत में एक महिला अपने परिवार के साथ कवि नगर थाने पहुंची. महिला संदिग्ध हालत में जल गई थी. और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद ससुराल गई, लेकिन ससुराल वालों ने घर में एंट्री देने से मना कर दिया.

संदिग्ध हालत में जली महिला
author img

By

Published : Apr 22, 2019, 6:11 AM IST

नई दिल्ली/गाजियाबाद: शास्त्री नगर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. लखनऊ की रहने वाली आरती की शादी साल 2003 में गाजियाबाद के शास्त्री नगर इलाके में हुई थी. पति एक रीजनल राजनीतिक पार्टी में कार्यकर्ता है.

संदिग्ध हालत में जली महिला

आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए परेशान किया जाता था,लेकिन मांग लगातार बढ़ती चली गई. बीती 13 तारीख को महिला आरती संदिग्ध हालत में जल गई. उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. पता चला कि महिला के जलने का कारण थिनर था.

8 दिन तक चला महिला का इलाज
8 दिन तक महिला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चला. जब वह वापस अपने ससुराल पहुंची तो शनिवार को उसे ससुराल वालों ने घर में एंट्री देने से मना कर दिया. इसके बाद महिला के मायके वाले आरती को कवि नगर थाने लेकर पहुंचे। जहां पर मामला दर्ज कराया गया. महिला का आरोप है कि उसे थिनर से जलाया गया है.

महिला के ससुराल वालों ने आरोपों से इनकार किया है. वहीं महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को दिए बयान में महिला पर ही संगीन आरोप लगाए हैं. जांज अधिकारी आतिश कुमार का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

Intro:गाजियाबाद। थिनर से जली हुई हालत में एक महिला अपने परिवार के साथ कवि नगर थाने पहुंची। और रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला संदिग्ध हालत में जल गई थी। और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब महिला को होश आया तो सीधे परिवार के साथ अपने ससुराल गई। लेकिन ससुराल वालों ने घर में एंट्री देने से मना कर दिया। और इसीलिए उसी अवस्था में महिला थाने में पहुंच गई। थोड़ी देर में महिला को फिर से बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा।

Body:मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर का है। लखनऊ की रहने वाली आरती की शादी साल 2003 में गाजियाबाद के शास्त्री नगर इलाके में हुई थी। पति एक रीजनल राजनीतिक पार्टी में कार्यकर्ता है।आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए परेशान किया जाता था।लेकिन मांग लगातार बढ़ती चली गई। बीती 13 तारीख को महिला आरती संदिग्ध हालत में जल गई।उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला कि महिला के जलने का कारण थिनर था। आरोप है कि थिनर से महिला को जलाया गया है। 8 दिन तक महिला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चला। और जब वह वापस अपने ससुराल पहुंची तो आज उसे ससुराल वालों ने घर में एंट्री देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला के मायके वाले आरती को कवि नगर थाने लेकर पहुंचे। जहां पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सी ओ आतिश कुमार का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को दिए बयान में महिला पर ही संगीन आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस कोशिश कर रही है कि महिला को उसके ससुराल में वापस एंट्री दिलवा दी जाए।

Conclusion:महिला के ससुराल वालों ने आरोपों से इनकार किया है। और महिला पर ही आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से महिला की हालत है वह काफी चिंताजनक है। सवाल यह है कि अपनी ही पत्नी को इस हालत में छोड़ने वाले पति को क्यों पत्नी पर जरा भी दया नहीं आ रही।

बाइट पीड़िता
बाइट पीड़िता की माँ
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.