ETV Bharat / bharat

गणतंत्र दिवस 2022 की tableau पर केंद्र और राज्य आमने सामने, जाने झांकी की चयन प्रक्रिया..

author img

By

Published : Jan 22, 2022, 2:26 PM IST

Updated : Jan 22, 2022, 6:37 PM IST

केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने एक सुर में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस परेड 2022 की झांकियों में उनके राज्यों की झांकी को अस्वीकार करना राजनीति से प्रेरित है. हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसको सिरे से नकार दिया है. इस वर्ष 21 झांकियां गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगी, जिनमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से और 9 मंत्रालयों की सरकार या स्वतंत्र संस्थानों के विभागों से होंगी. इसको जानने के लिए पढ़ें सुनील कुमार, नेशनल हिंदी डेस्क इंचार्ज की विस्तृत रिपोर्ट.......

गणतंत्र दिवस 2022 की झांकी
गणतंत्र दिवस 2022 की झांकी

हैदराबाद: केंद्र सरकार ने केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के आरोपों को खारिज कर दिया है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2022 से उनकी झांकियों को खारिज करना राजनीति से प्रेरित है. इसके साथ ही यह बहस तेज हो गई कि परेड में प्रस्तुत होने वाली झांकी क्या है और कैसे इसका चयन होता है.

गणतंत्र दिवस की झांकी 2022

गणतंत्र दिवस परेड 2022 की झांकी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने क्षेत्र की उपलब्धियां, स्वतंत्रता संग्राम, भारत की स्वतंत्रता की प्रेरक कहानियां आदि का दृश्य या विकास के नए आयाम का प्रदर्शन करना आवश्यक होता है. हालांकि केंद्र सरकार इसके लिए सब्जेक्ट देती है उसी के परिदृश्य में राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी झांकी प्रस्तुत करनी पड़ती है. इस वर्ष यानी गणतंत्र दिवस 2022 का विषय "भारत @75" (india@75) है.

जैसा कि हम जानते हैं कि जनवरी 26, 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ था इसलिए भारत 2022 में अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. गणतंत्र दिवस परेड देश के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है. जिसका देश ही नहीं विदेश खासकर पड़ोसी देश भी इसको काफी गंभीरता से लेते हैं क्योंकि भारत इसके माध्यम से अपने विकास और रक्षा के क्षेत्र में हुए विकास का भी बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे विश्व को बताता है आज भारत वो नहीं है जो आजादी के वक्त था. भारत साल दर साल विकास के नए आयाम भी छू रहा है.

गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने की पूरी जिम्मेदारी भारत के रक्षा मंत्रालय की होती है इसलिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रक्षा मंत्रालय को अपनी झांकी प्रस्तुत करते हैं, जहां वे चुने गए विषय के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत करते हैं. गणतंत्र दिवस 2022 का विषय "भारत@75" है. जिसके बाद उन्हें कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उसके बाद ही वो गणतंत्र दिवस परेड की झांकी का हिस्सा बन पाते है वरना रिजेक्ट कर दिया जाता है.

कितनी झांकियां होंगी गणतंत्र दिवस 2022

गणतंत्र दिवस 2022 मे कुल 21 झांकियां दिखेगी. इनमे 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की और 9 मंत्रालयों की झांकी होंगी.

कुल 12 राज्यों में चार विधान सभा चुनाव वाले राज्य हैं इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, पंजाब और गोवा समेत चार राज्य विधान सभा चुनाव होने हैं. इनके अलावे 7 राज्यों में से चार भाजपा शासित राज्य अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक हैं और तीन गैर भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मेघालय शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश में जम्मु कश्मीर की झांकी दिखेंगी.

यूपी की झांकी में काशी कॉरीडोर के साथ-साथ राज्य की एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना, उत्तराखंड की झांकी राज्य की विकास योजनाओं पर केंद्रित होगी, जबकि गोवा की झांकी में गोवा की विरासत के प्रतीकों का जश्न मनाएगी वहीं पंजाब की झांकी स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के योगदान पर केंद्रित होगी. अरुणाचल प्रदेश की झांकी में 1894 के एंग्लो-एबोर युद्ध की याद, छत्तीसगढ़ अपनी गोबर खरीद योजना गोधन योजना को और हरियाणा खेल में राज्य के योगदान का जश्न मनाएगा. कर्नाटक पारंपरिक हस्तशिल्प को दिखाया जाएगा. एक मात्र चयनित केंद्र शासित प्रदेश जम्मु कश्मीर अपने मंदिरो के शहर जम्मु और पर्यटन का शहर कश्मीर को दिखाएगा.

अन्य नौ झांकियों में शिक्षा और कौशल विकास, नागरिक उड्डयन, संचार और डाक, गृह मामले, आवास, कपड़ा, कानून और न्याय, जल शक्ति और संस्कृति मंत्रालय की होंगी.

झांकियों का चयन कब शुरू होता है?

हर साल सितंबर माह के आसपास, रक्षा मंत्रालय राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित करता है. गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए प्रस्तावों की चयन प्रक्रिया 27 सितंबर, 2021 को शुरू हुई थी. नीति आयोग, चुनाव आयोग, केंद्रीय मंत्रालयों को 16 सितंबर को एक पत्र भेजा था.

झांकी की डिजाइन कैसी होती है?

गणतंत्र दिवस 2022 परेड की झांकी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने क्षेत्र के बेहतरीन विकास या ऐतिहासिक महत्व के क्षेत्रों का प्रदर्शन करना आवश्यक है. चूंकि इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2022 का विषय "भारत @ 75" है, गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों में उपलब्धियां, स्वतंत्रता संग्राम, कार्य और संकल्प शामिल की गई है.

झांकी का प्रस्ताव तैयार करने के लिए शासन द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनी झांकी के लिए की गई पहल में युवा योग्य डिजाइनरों, छवियों और सामग्री के उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले वॉल शामिल होनी जरूरी है. गणतंत्र दिवस 2022 परेड की झांकी के लिए एलईडी लाइटिंग, 3 डी प्रिंटिंग का एक अभिनव उपयोग भी होना चाहिए, मेक्ट्रोनिक्स या रोबोट का उपयोग करके चलने वाले तत्वों का उपयोग कुछ तत्वों को प्रदर्शित करने के लिए भी किया जा सकता है. वर्चुअल वास्तविकता और कृतिम तकनीकों के उपयोग के साथ साथ पर्यावरण फ्रेंडली सामग्रियों के इस्तेमाल को बढ़ावा दी जाती है

झांकी का आकार भी कैसा होना चाहिए?

गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को एक ट्रैक्टर प्रदान किया जाता है और उसी पर झांकी की प्रस्तुति आवश्यकत होती है. ट्रेलरों, ट्रैक्टरों, या किसी अन्य वाहन का उपयोग वर्जित है. राज्यों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर-ट्रेलर को अपने वाहन से बदलने का विकल्प है, हालांकि, यह दो से अधिक नहीं होना चाहिए. झांकी को मोड़ने और चलाने के लिए रक्षा मंत्रालय ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच 6 फीट की दूरी तय करता है. ट्रैक्टर का आकार 24 फीट, 8 इंच लंबा, 4 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा होता है. दूसरी ओर ट्रेलर 10 टन तक का ही भार ढो सकता है. इसलिए गणतंत्र दिवस परेड 2022 की झांकी 16 फीट से अधिक ऊंची, 45 फीट लंबी और 14 फीट से ज्यादा चौड़ी नहीं होनी चाहिए.

झांकी की चयन प्रक्रिया क्या है?

1. भारत में गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए झांकी का चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाता है जिसमें कला, चित्रकला, संस्कृति, संगीत, नृत्यकला आदि के क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल होते हैं.

2. मंत्रालय की समिति पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की जांच करती है, जो कलरफुल, सरल और आत्म-व्याख्यात्मक हैं.

3. गणतंत्र दिवस परेड 2022 की झांकी में शामिल किसी भी प्रकार का नृत्य एक लोक नृत्य (folk dance) होना चाहिए जो पारंपरिक वेशभूषा (traditional attire) और संगीत वाद्ययंत्र (musical instruments) के साथ किया जाता है. प्रस्ताव में एक वीडियो क्लिपिंग भी शामिल की जानी चाहिए.

4. विशेषज्ञ समिति (Expert committee) निर्णय लेते समय कारकों के संयोजन, शामिल विवरणों की डिग्री, जनता पर प्रभाव, संगीत, दृश्य अपील का ध्यान रखती है.

5. चयनित किए गए प्रस्तावों को अगले चरण के बारे में सूचित किया जाता है. इसके अलावा, अंतिम स्वीकृत संस्करण की निम्नलिखित शर्तों पर उन्हें गणतंत्र दिवस परेड की झांकी को प्रदर्शन करने का मौका मिलता है.

पढ़ें-Republic Day tableaux : पीएम को सीएम ममता और स्टालिन ने लिखे पत्र, जवाब रक्षा मंत्री ने दिया

Last Updated : Jan 22, 2022, 6:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.