ETV Bharat / bharat

भाजपा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

author img

By

Published : Aug 25, 2022, 3:07 PM IST

Updated : Aug 25, 2022, 10:23 PM IST

राजीव भट्टाचार्य को भाजपा की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे.

Rajib Bhattacharjee Tripura BJP president

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहस्पतिवार को राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे. भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माणिक साहा की जगह लेंगे. वर्ष 2020 में भाजपा ने साहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. इसी साल मई महीने में विप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था. तब से वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.

  • राजीव भट्टाचार्जी को त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/bItIUFSK3e

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. भट्टाचार्य को उनके सांगठनिक कौशल के लिए जाना जाता है. वह प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष और महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब का करीबी माना जाता है.

इसी तरह पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर योगी सरकार में मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की ताजपोशी की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है. चौधरी भूपेंद्र सिंह अभी तक योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में काम कर रहे थे. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब वह अपना काम करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जाट बिरादरी को साधने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटलैंड को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने को लेकर यह बड़ा दांव चला है. लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जाट बिरादरी से आने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है मूल रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भूपेंद्र सिंह चौधरी बीजेपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें - अमित शाह की हाई लेवल मिटिंग, जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर हुई चर्चा

Last Updated : Aug 25, 2022, 10:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.