ETV Bharat / bharat

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची. दिल्ली की हरियाणा से लगने वाली सीमा बदरपुर बॉर्डर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश की. भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका और सोनिया गांधी भी शामिल हुईं.

author img

By

Published : Dec 24, 2022, 10:12 AM IST

Updated : Dec 24, 2022, 3:25 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई. राहुल गांधी का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा. बदरपुर बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा मथुरा रोड होकर फ्रेंड्स कॉलोनी, आश्रम, निजामुद्दीन, इंडिया गेट होकर लाल किले तक जाएगी. दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे. कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया जा रहा है. भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका और सोनिया गांधी भी शामिल हुईं.

भारत जोड़ो यात्रा

इस दौरान आश्रम चौक पर राहुल गांधी का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बेहद जोश में दिखे. कार्यकर्ता आश्रम चौक पर राहुल गांधी के स्वागत में झंडे और बैनर लेकर एकत्र हुए हैं. दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे. कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया जा रहा है. भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका और सोनिया गांधी भी शामिल हुईं.

  • दिल्ली: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' बदरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। pic.twitter.com/CrgSGkwBno

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इस यात्रा में पार्टी के आला नेताओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. संभावना है कि इस यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. यात्रा करीब 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंचेगी और शाम 04:30 बजे लाल किला पर समाप्त होगी. यात्र के कारण कई जगहों पर जाम लगने की आशंका है. इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा. भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है.

  • 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, दिल्ली pic.twitter.com/hNWMaBzgdz

बदरपुर बॉर्डर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश की. इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन और स्वागत में बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. इस यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी किए गए एडवाइजरी नोट में अलग-अलग स्थानों और मार्गों पर डायवर्जन किए जाने की सूचना है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से पैदल यात्री यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आएंगे. ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन चालक और पैदल यात्री यात्रा का हिस्सा होंगे, जिससे दक्षिणी दिल्ली के कई प्रमुख मार्ग का यातायात प्रभावित रहेगा.

दिल्ली पुलिस ने बदरपुर फ्लाईओवर पुल प्रहलादपुर रेड लाइट, अपोलो फ्लाईओवर, सीआरआरआई रेड लाइट, मोदी मिल फ्लाईओवर, आश्रम चौक, एंड्रयूज गंज, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, प्रगति मैदान टनल, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड और शेरशाह रोड के बीच का टी प्वाइंट, क्यू प्वाइंट, जसवंत सिंह मार्ग, मंडी हाउस, विकास मार्ग, मिंटो रोड रेड लाइट, गुरुनानक चौक, राजघाट चौक, शांतिवन चौक, शांति वन चौक, नुक्कड़ फैज बाजार, छत्ता रेल चौक, मीठापुर चौक, लाल कुआं रेड लाइट, महरौली बदरपुर रोड, क्राउन प्लाजा रेड लाइट, ओखला मोड़, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मूलचंद, एम्स दयाल सिंह कॉलेज, सफदरजंग मदरसा, मथुरा रोड फिरोजशाह रोड ,डीडीयू मार्ग, इंद्रजीत गुप्ता मार्ग, तुर्कमान गेट, घाटा मस्जिद रोड, अंसारी कट, हाथीखाना चौक, फतेहपुरी मस्जिद, हनुमान मंदिर इलाकों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का चयन करने की अपील की है.

Last Updated : Dec 24, 2022, 3:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.