ETV Bharat / bharat

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया : प्रियंका गांधी

author img

By

Published : Jan 30, 2021, 4:48 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शशि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार ने पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है.

लोकतंत्र की मर्यादा
लोकतंत्र की मर्यादा

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी सांसद शशि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की आलोचना की. प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को भाजपा सरकार की ओर से धमकाने का चलन खतरनाक है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर और छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकी दर्ज कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है. लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्जी नहीं, बल्कि उसका दायित्व है. भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान है.

यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर रैली हिंसा : घायल पुलिस कर्मियों के परिवारों ने किया प्रदर्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.