ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी

author img

By

Published : Jul 23, 2021, 2:28 PM IST

Updated : Jul 23, 2021, 7:11 PM IST

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को स्वीकृति दी है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

kovind
kovind

नई दिल्ली : केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर, भारत के राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को स्वीकृति दी है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है.'

इन विश्वविद्यालयों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं.

इनके अलावा दक्षिण बिहार (गया) का केंद्रीय विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी और बिलासपुर का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भी शामिल हैं जिनके लिए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को राज्य सभा को सूचित किया था कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के 22 पद रिक्त हैं जिनमें से 12 पदों के लिए नियुक्तियों पर विजिटर द्वारा पहले ही अंतिम निर्णय ले लिया गया है.

पढ़ें :- डॉ. आर.जगन्नाथन बने पेरियार विश्वविद्यालय के कुलपति

नवनियुक्त कुलपतियों में तारकेश्वर कुमार (हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रकाश बंसल (हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय), संजीव जैन (जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय), क्षितिज भूषण दास (झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय), बत्तू सत्यनारायण (कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय), मुतुकलिंगन कृष्णन (तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय) और बसूतकर जे राव (हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय) शामिल हैं.

इनके अलावा कामेश्वर नाथ सिंह (दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रभाशंकर शुक्ल (नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग), आलोक कुमार चक्रावल (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर), सैयद अइनुल हसन (मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय) और लोकेंद्र सिंह (मणिपुर विश्वविद्यालय) कुलपति नियुक्त किए गए हैं.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Jul 23, 2021, 7:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.