ETV Bharat / bharat

कर्नाटक में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने छह शास्त्रीय कन्नड़ गीत गाए - कन्नड़ भाषा और संस्कृति

कर्नाटक में कोटि कांता गायन (Koti Kanta Gaayana) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों ने छह शास्त्रीय कन्नड़ गीत गाए.

Koti Kanta Gaayana
छह शास्त्रीय कन्नड़ गीत गाए
author img

By

Published : Oct 28, 2022, 9:39 PM IST

बेंगलुरु : कर्नाटक में आयोजित 'कोटि कांता गायन' (Koti Kanta Gaayana) कार्यक्रम को शुक्रवार को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और अनुमान है कि राज्यभर में विभिन्न स्थानों, देश और विदेश में भी एक साथ लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों ने छह शास्त्रीय कन्नड़ गीत गाए. कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग ने एक नवंबर को मनाए जाने वाले कर्नाटक राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया था.

देखिए वीडियो

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यहां 'विधान सौध' में कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पूरे कर्नाटक में एक करोड़ से अधिक लोगों ने एक साथ गीत गाए. उन्होंने कहा, 'यह एक विश्व रिकॉर्ड है.' इस दौरान बोम्मई ने कन्नड़ भाषा और संस्कृति प्रति लोगों के जुनून पर प्रकाश डाला. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार अधिक संख्या में लोग इसमें शामिल हुए हैं.

बोम्मई ने कहा, 'चुने गए गीत पूरे कर्नाटक में गूंज रहे हैं. कन्नड़ भाषा के लिए हमारा दिल धड़कता है. हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व है. कार्यक्रम ने हमें कर्नाटक के भव्य भविष्य के लिए एक संकल्प लेने में सक्षम बनाया.' राजभवन और विभिन्न सरकारी विभागों में 'कोटि कांता गायन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री आर. अशोक, संस्कृति मंत्री वी. सुनील कुमार, बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, सांसद पी.सी. मोहन, तेजस्वी सूर्या, जग्गेश, कन्नड़ साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. महेश जोशी व अन्य मौजूद थे.

वहीं, मैंगलोर में भी कोटि कांता गायन का विशेष आयोजन किया गया. मैंगलोर में अरब सागर में 50 नावों पर डेढ़ घंटे तक कन्नड़ गीत गाए गए. तुमकुर के सिद्धगंगा मठ में कोटि कांता गायन के तहत हजारों बच्चों ने कन्नड़ गीत गाए. कार्यक्रम में जिला कलेक्टर वाईएस पाटिल, अभिनेता अभिजीत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया.हुबली, बेलगावी, कोप्पला और सभी जिलों ने इस कार्यक्रम को बहुत भव्य तरीके से आयोजित किया गया.

पढ़ें- कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बोले, मानकों के अनुसार शिक्षा नहीं दे रहे मदरसे

(भाषा इनपुट के साथ)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.