ETV Bharat / bharat

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है: प्रधान

author img

By

Published : Aug 19, 2022, 11:43 AM IST

Updated : Aug 19, 2022, 12:29 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है. प्रधान ने कहा कि भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गया है.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है: प्रधान
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है: प्रधान

कोलकाता: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है. उद्योग मंडल 'एसोचैम' द्वारा गुरुवार को यहां आयोजित एक सत्र में प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और यह सुनिश्चित करने पर काम कर रही है कि वे अपनी शिक्षा जारी रखें. उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 प्राथमिक से उच्च शिक्षा स्तर तक भारत की शिक्षा प्रणाली का भविष्य है. इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाना है.

पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय सोच की प्रतिनिधि और भारत का वर्तमान एवं भविष्य हैः धर्मेंद्र प्रधान

इसका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है. प्रधान ने कहा कि भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गया है. उन्होंने कहा कि भारत के अकादमिक जगत की यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है कि भारत का वैश्विक अगुवा बनने के लिए सही स्थान हो. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इसकी राह बनाएगी.

Last Updated : Aug 19, 2022, 12:29 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.