ETV Bharat / bharat

जम्मू कश्मीर : शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर रखे जाएंगे मुख्य स्थलों और सड़कों के नाम

author img

By

Published : Sep 20, 2021, 4:35 AM IST

Updated : Sep 20, 2021, 5:53 AM IST

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों या सड़कों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों या अन्य अधिकारियों के नाम पर नामकरण किया जाएगा.

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पुलिस कर्मियों के बलिदान को लेकर बल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों या सड़कों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों या अन्य अधिकारियों के नाम पर नामकरण किया जाएगा.

सिन्हा ने रविवार को कहा कि किसी को भी देश की एकता व संप्रभुता को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा तथा सरकार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों या केंद्र शासित प्रदेश में शांति की राह में बाधा पैदा करने में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटेगी.

जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा यहां आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में शांति कायम करने के एकमात्र लक्ष्य के साथ काम कर रहा है.

मनोज सिन्हा का बयान

उन्होंने कहा, 'अब किसी को भी देश की एकता व संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. हम शांति एवं भाईचारा चाहते हैं, लेकिन हम राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त या जम्मू कश्मीर में शांति की राह में बाधा पैदा करने वालों से सख्ती से निपटेंगे.'

पढ़ें - संस्थानों को फिर से खोलने के लिए 18 साल से ऊपर के छात्रों का हो टीकाकरण : उपराज्यपाल

उन्होंने कहा, 'संबद्ध समिति ने एक फैसला किया है और प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी.' सिन्हा ने कहा कि यह सच है कि केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति बदल गई है, नीति में बड़ा बदलाव हुआ है.

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस मादक पदार्थों की बुराई से लड़ रही है और वह मादक पदार्थों की गिरफ्त में चले गये युवाओं को मुख्यधारा में लाना चाहती है.

Last Updated : Sep 20, 2021, 5:53 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.