ETV Bharat / bharat

उत्तर प्रदेश: आज से शुरू होगा बीजेपी का बूथ सदस्यता अभियान - बीजेपी का बूथ सदस्यता अभियान

पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बूथ सदस्यता अभियान में प्रत्येक दरवाजे पर पहुंचकर, लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे. पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथों पर विशेष अभियान चलाएगी.

आज से शुरू होगा बीजेपी का बूथ सदस्यता अभियान

author img

By

Published : Nov 21, 2021, 1:15 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस रही हैं. इसी के मद्दनेजर भारतीय जनता पार्टी भी अपने सदस्यता अभियान को गति देने में जुटी है. बता दें, इसी चरण में भारतीय जनता पार्टी रविवार 21 नवंबर से बूथ सदस्यता अभियान प्रारम्भ करेगी. पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बूथ सदस्यता अभियान में प्रत्येक दरवाजे पर पहुंचकर, लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे. पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथों पर विशेष अभियान चलाएगी. भाजपा के पदाधिकारी बताते हैं कि सदस्यता अभियान 20 नवम्बर तक कैम्प सदस्यता के माध्यम से प्रदेश में हजारों कैम्प लगाकर भाजपा परिवार के विस्तार के साथ आगे बढ़ा.

अब अभियान अपने द्वितीय चरण में बूथ सदस्यता अभियान के माध्यम से आगे बढे़गा. भाजपा घर-घर लगाएगी मेरा परिवार-भाजपा परिवार स्टीकर. पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश से लेकर जिले तक के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि समेत पार्टी के कार्यकर्ता 21 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले बूथ सदस्यता अभियान के तहत बूथ के प्रत्येक घर पर पहुंचकर 7505 403 403 पर मिस्डकाल कराकर भाजपा का सदस्य बनाएंगे.

आज से शुरू होगा बीजेपी का बूथ सदस्यता अभियान
आज से शुरू होगा बीजेपी का बूथ सदस्यता अभियान

ये भी पढ़ें- Swachh Survekshan 2021: काशी देश की बेस्ट गंगा टाउन...यूपी के 18 शहरों को मिले ये पुरस्कार

पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथ पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अपने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बूथ पर मौजूदगी सुनिश्चित करेगी. पार्टी बूथ सदस्यता अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वयस्क व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ने के लिए घर-घर दस्तक देगी. इस मौके पर पार्टी के सदस्यों के घर पर 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' का स्टीकर भी लगाएगी. इसके साथ ही पार्टी भाजपा परिवार से जुडे़ नए सदस्यों को भाजपा पट्टिका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत व अभिनंदन करेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.