लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी में रविवार को कई दलों के नेताओं ने सदस्यता ग्रहण कर ली. इन नेताओं में न केवल समाजवादी पार्टी बसपा और कांग्रेस से जुड़े लोग थे बल्कि कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा को अपना लिया है. भारतीय जनता पार्टी की जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में इनका जबरदस्त प्रभाव है. जिसकी मदद भारतीय जनता पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में मिलेगी.
ये हुए शामिल
1.शिव चरण प्रजापति दो बार मंत्री रहे हमीरपुर, सपा से भाजपा में शामिल
2.गंगा राम अम्बेडकर बसपा से भाजपा में शामिल
3.राजीव कुमार गुप्ता फर्रुखाबाद सपा से भाजपा में शामिल
4.जितेंद्र गुप्ता कन्नौज सपा से भाजपा
5.राजेश पाल सपा से भाजपा में शामिल
6.सुभाष सक्सेना कांग्रेस से भाजपा में शामिल
7.प्रदीप निषाद बसपा से गोरखपुर से भाजपा में शामिल
8.गिरीश चंद्र कुशवाहा शाक्य सैनी समाज से भाजपा में शामिल
9.शांति देवी देवरिया कांग्रेस से भाजपा में शामिल
10.सुशील बौद्ध सहारनपुर से भाजपा में शामिल
11.विवेक कुमार बांवरा भाजपा में शामिल
12.गोवर्धन सोनकर ललितपुर
13.श्रीमती निदा खान बरेली से हैं भाजपा में शामिल
14.ठाकुर ओमवीर चौहान भाजपा में शामिल
15.ठाकुर रणवीर सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल
16.अयोध्या प्रसाद मिश्र मुजफ्फरनगर से भाजपा में शामिल
17.अनिल कुमार रघुवंशी भदोही सुहेलदेव पार्टी जे भाजपा में शामिल
18.श्रीमती पूनम भाजपा में शामिल
19.चंदन दीक्षित भाजपा में शामिल कानपुर नगर
20.नीरज झा भाजपा में शामिल
21. पंडित अनिल तिवारी भाजपा में शामिल
ये भी पढ़ें - मन की बात का उपयोग पीएम राजनीति के लिए नहीं बल्कि देश का हौसला बढ़ाने के लिए करते है : नड्डा