ETV Bharat / bharat

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे आज दिल्ली यात्रा पर जाएंगे

author img

By

Published : Jul 8, 2022, 9:29 AM IST

Updated : Jul 8, 2022, 11:17 AM IST

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज दिल्ली यात्रा पर जाएंगे. सीएम के तौर पर उनकी यह पहली यात्रा है. वह सरकारी चार्टर्ड विमान से उड़ान भरेंगे.

Maharashtra CM Shinde to visit Delhi today
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे आज दिल्ली यात्रा पर जाएंगे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर जाएंगे. पिछले महीने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी की उनकी पहली यात्रा है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. शिंदे के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, वह दिल्ली के लिए शुक्रवार शाम को सरकारी चार्टर्ड विमान से उड़ान भरेंगे. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में उनके कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया गया है.

वह शनिवार शाम को पुणे के लिए रवाना होंगे और रविवार की सुबह ‘अषाड़ी एकादशी' महा पूजा में शामिल होने के लिए पंढरपुर जाएंगे. सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी का प्रसिद्ध मंदिर है. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक धड़े की बगावत की वजह से तीन दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार गिर गई थी.

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: केंद्र भी जल्द ला सकता है कानून, आठवले ने उत्तराखंड में UCC का किया समर्थन

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Jul 8, 2022, 11:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.