ETV Bharat / bharat

समुद्र में डूब रही भैंस को मछुआरों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

author img

By

Published : Jan 14, 2022, 3:33 AM IST

Updated : Jan 14, 2022, 3:27 PM IST

केरल के कोझीकोड तट पर हुई एक घटना में मछुआरों ने समुद्र में डूब रही भैंस को बचा लिया. मछुआरे करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे किनारे सुरक्षित पहुंचाने में सफल हुए. पढ़िए पूरी खबर...

etv bharat
समुद्र में डूब रही भैंस को मछुआरों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

कोझिकोड: केरल के कोझीकोड तट पर हुई एक घटना में मछुआरों ने समुद्र में डूब रही भैंस को बचा लिया. मछुआरे करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित किनारे लाने में सफल हुए. बताया जाता है कि गुरुवार को कोठी बीच से मछली पकड़ने वाली चार नावें समुद्र में उतरी थीं. इसी दौरान मछुआरों ने सुबह करीब 2 बजे भैंस को समुद्र में गहरे पानी में तैरते हुए संघर्ष करते देखा. इस पर मछुआरों ने उसे रोका क्योंकि भैंस समुद्र में अंदर की तरफ जा रही थी.

इसके बाद भैंस को बचाने के लिए मछुआरों ने उसके दोनों ओर दो बड़े प्लास्टिक के डब्बे बांधे. फिर उन्होंने भैंस को रस्सी के सहारे नाव से बांध दिया और धीरे-धीरे उसे किनारे की ओर खींच लाए. इस भैंस के पुरे रेस्क्यु ऑपरेशन में मछुआरों को तकरीबन छह घंटे का वक्त लगा. हालांकि मछली पकड़ने के लिए निकले मछुआरे राशी, फिरोज, साकिर और दिलशाद को खाली हाथ लौटना पड़ा. लेकिन उनको इस बात की खुशी थी कि उन्होंने एक जीवन बचा लिया था.

ये भी पढ़ें - भटककर कुट्टर कस्बे में पहुंचा हिरण कई दुकानों में घुसा, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

हालांकि भैंस समुद्र में कैसे पहुंची, यह स्पष्ट नहीं है. आशंका है कि बूचड़खाने ले जाते वक्त भैंस उनके चंगुल से भाग निकली होगी. फिलहाल भैंस अब मछुआरों के पास सुरक्षित है और उन्हें उम्मीद है कि उसका मालिक जल्द ही उसकी तलाश में आएगा. खबर लिखे जाने तक मछुआरे भैंस के मालिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

Last Updated : Jan 14, 2022, 3:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.