ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 समिट के डिनर में शामिल होने दिल्ली जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन, ईडी की पूछताछ में नहीं होंगे शामिल!

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 8, 2023, 8:37 PM IST

Updated : Sep 8, 2023, 8:51 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में आयोजित G-20 समिट के डिनर में शामिल होने शनिवार को दिल्ली जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस डिनर का आयोजन किया गया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने शनिवार को दिल्ली जाएंगे. राष्ट्रपति भवन द्वारा G-20 को लेकर इस डिनर का आयोजन किया गया है. जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है. इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तीसरी बार सीएम हेमंत सोरेन को समनः इसे नकारेंगे तो बात बिगड़ेगी और जाएंगे तो भी स्थिति खराब होगी- निशिकांत दुबे

वहीं गौर करने वाली बात यह भी है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत को समन भी जारी है, जिसकी पूछताछ के लिए सीएम को शनिवार को ही हाजिर होना है. ऐसे में साफ है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी ऑफिस नहीं जाने वाले हैं. बता दें कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत को इस समन से पहले भी दो बार समन भेज चुकी है. ऐसे में यह ईडी का तीसरा समन है. जिस पर भी मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं जाएंगे.

इन लोगों को डिनर के लिए भेजा गया आमंत्रण: शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 समिट की विशेष रात्रिभोज की अतिथि सूची में सभी कैबिनेट और राज्य मंत्री, सभी मुख्यमंत्री, भारत सरकार के सभी सचिव और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हैं. इस विशेष मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी आमंत्रित किया गया है.

हालांकि, इस डिनर में राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है. कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित इस विशेष डिनर में शामिल होंगे. इन लोगों ने इसकी पुष्टि की है.

Last Updated : Sep 8, 2023, 8:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.