ETV Bharat / bharat

भारतीय नौसेना प्रमुख ने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ की वार्ता - indian navy chief holds talks with french counterpart

नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार (Chief of Naval Staff R Hari Kumar) ने सोमवार को हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के मद्देनजर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने को लेकर फ्रांस के नौसेना प्रमख एडमिरल पियरे वांदियर (French counterpart Admiral Pierre Vandier) से विचार-विमर्श किया.

Chief of Naval Staff R Hari Kumar
नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार
author img

By

Published : Mar 28, 2022, 9:36 PM IST

Updated : Mar 28, 2022, 10:40 PM IST

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार (Chief of Naval Staff R Hari Kumar) ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडमिरल पियरे वांदियर (French counterpart Admiral Pierre Vandier) से व्यापक वार्ता की. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के मद्देनजर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने संबंधी तंत्र पर भी ध्यान केंद्रित किया.

माना जाता है कि दोनों नौसेना प्रमुखों ने यूक्रेन संकट के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर भी विचार-विमर्श किया. अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के नौसेना प्रमुख ने थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे से भी अलग से वार्ता की और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की. एडमिरल पियरे वांदियर हिंद महासागर संबंधी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं.

ये भी पढ़ें - प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2022 : नौसेना प्रमुख ने दिया तकनीक पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल कुमार और एडमिरल वांदियर के बीच वार्ता के दौरान क्षमता निर्माण के पहलू सहित द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित मुद्दे और हिंद महासागर में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए परस्पर सहयोगी तंत्र को मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहे.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Mar 28, 2022, 10:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.