ETV Bharat / bharat

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

author img

By

Published : Jul 4, 2021, 1:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक, कल्याण सिंह की तबीयत फिलहाल स्थिर है.

कल्याण सिंह
कल्याण सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. लोहिया अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक कल्याण सिंह की तबीयत फिलहाल स्थिर है. उनकी क्रिएटिनिन बढ़ी हुई है.

भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शामिल रहे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर खासे चर्चा में रहे. कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर, 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. कल्याण सिंह सितंबर 1997 में दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और नवंबर 1999 तक पद पर रहे.

कल्याण सिंह चार सितंबर, 2014 से आठ सितंबर, 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.