ETV Bharat / bharat

"खाद्य पदार्थों की जगह मांस-मदिरा पर सरकार क्यों नहीं लगा रही GST, देश में जल्द हवा पानी पर भी लगेगा GST" - Digvijay Singh on GST

कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों पर GST लगाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा कि सरकार मांस-मदिरा को GST के दायरे में क्यों नहीं लाती. सिंह राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग पर बोलने से बचते नज़र आये. ( Digvijay Singh on GST)

Digvijay Singh Questioned government on levying GST on food items asked why meat and liquor Spared
कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
author img

By

Published : Jul 25, 2022, 8:03 AM IST

जबलपुर। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में हुई क्रॉस वोटिंग के मामले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. जबलपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने क्रॉस वोटिंग के मामले पर कहा कि यह जांच का विषय है और इस मुद्दे पर वो विधायक दल के नेता गोविंद सिंह से चर्चा करेंगे.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार मांस-मदिरा को GST के दायरे में क्यों नहीं लाती

GST का दायरा बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार पर बरसे दिग्विजय सिंह: दिग्विजय सिंह ने जीएसटी का दायरा बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि- "सरकार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी (GST) बढ़ा रही है, लेकिन शराब और मांस पर जीएसटी नही लगा रही है". दिग्विजय सिंह ने कहा कि- " जल्द ही देश में हवा पानी पर भी जीएसटी लगने लगेगी ". साथ ही बीजेपी द्वारा जन कल्याण की योजनाओं को बंद करने के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि- " बीजेपी अब तक ऐसे ही घोषणाओं से तो सरकार बनाती आ रही है और अब उन्हीं योजनाओं को बंद करने की बात कर रही है."

जीएसटी की नई दरों से बढ़ी परेशानी, बैंक चेक पर 18 फीसदी का जीएसटी

पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में जबलपुर आये थे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यही बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है कि कहना कुछ और करना कुछ. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा द्वारा लिखित एक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम के सिलसिले में जबलपुर पहुंचे थे (Digvijay Singh Questioned government on levying GST on food items )(GST tax on liquor and Meat)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.