ETV Bharat / bharat

पूजा-पाठ की जगह वैज्ञानिक शक्ति पर ध्यान देते तो नहीं मिलती असफलता: कांग्रेस नेता - इसरो वैज्ञानिकों का धार्मिक आस्था का मजाक

चंद्रयान-2 की असफलता के बाद एक तरफ पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है और वैज्ञानिकों की तारीफ कर रहा है, वहीं कांग्रेस नेता वैज्ञानिकों की कार्यक्षमता पर बयानबाजी कर रहे हैं. जानें क्या कहा कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने...

उदित राज
author img

By

Published : Sep 7, 2019, 9:21 PM IST

Updated : Sep 29, 2019, 7:59 PM IST

नई दिल्ली: इसरो का आखिरी समय में लैंडर विक्रम के साथ संपर्क टूटने व चंद्रयान मिशन-2 को झटका लगने के बाद जहां पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है. वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने वैज्ञानिक आस्था पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की है. पूर्व सांसद ने कहा कि अगर पूजा-पाठ की जगह विज्ञान पर ध्यान देते तो असफलता नहीं मिलती. इस बयान के बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है.

etvbharat
उदित राज का बयान

लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी से कांग्रेस में आने वाले उदित राज ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुँह ना देखना पड़ता.'

बता दें, इसरो का चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम समय में संपर्क टूट गया. इसके बाद पूरे देश ने इसरो की मेहनत की सराहना की और उसके चंद्रमा की ओर बढ़ने के प्रयास पर गर्व व्यक्त किया. यहां तक की मोदी ने भी इसरो वैज्ञानिकों की हौसलाफजाई की.

पढ़ें-चंद्रयान-2 मिशन के 95% मकसद हुए पूरे

मोदी के इसरो मुख्यालय से निकलने के दौरान इसरो प्रमुख के सिवन उनके साथ थे. वह खुद को संभाल न पाए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. यह देख मोदी ने उन्हें तुरंत गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाई.

वह पल बेहद भावुक था, जब सिवन के आंखों से आंसू छलक पड़े. वैज्ञानिकों के साथ बाहर की तरफ निकल रहे मोदी ने तुरंत उन्हें गले लगाया और उनसे कहा, 'आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. परेशान न हो. हिम्मती बनें और अपना बेहतर प्रदर्शन करें.'

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated : Sep 29, 2019, 7:59 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.