ETV Bharat / bharat

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई करने की सिफारिश

author img

By

Published : Oct 23, 2020, 4:02 PM IST

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. न्यायमूर्ति मेधी और न्यायमूर्ति तागिया 19 नवंबर 2018 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे, जबकि न्यायमूर्ति चौधरी को 18 जनवरी 2019 को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

supreme court
उच्चतम न्यायालय

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 12 अक्टूबर को अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस संजय कुमार मेधी और न्यायमूर्ति नानी तागिया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में ही स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके बाद, कॉलेजियम ने 15 अक्टूबर को अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनीष चौधरी को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

पढ़ें-यूपी : एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने खोजा कोलेस्ट्राल नियंत्रित करने वाला जीन

न्यायमूर्ति मेधी और न्यायमूर्ति तागिया 19 नवंबर 2018 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे, जबकि न्यायमूर्ति चौधरी को 18 जनवरी 2019 को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एन वी रमणा, न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन, न्यायमूर्ति उदय यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.