ETV Bharat / bharat

स्वयंभू कल्कि भगवान ने जारी किया वीडियो, कहा - 'भागा नहीं हूं मैं' - स्वयंभू कल्कि भगवान

खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताने वाले भगवान कल्कि ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि फिलहाल वो भारत में हैं और देश के बाहर नहीं गये हैं.

स्वयंभू कल्कि भगवान
author img

By

Published : Oct 22, 2019, 4:24 PM IST

नई दिल्ली : खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताने वाले विजय कुमार नायडू ( कल्कि भगवान) ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह देश में ही हैं. उनके बारे में न तो IT विभाग और न ही सरकार कह रही है कि वह देश से भाग गये हैं.

दरअसल, विजय कुमार नायडू और उनके बेटे के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में स्थित आश्रमों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद 500 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का पता चला.

स्वयंभू कल्कि भगवान.

पढ़ें - महाराष्ट्र : पुलिस का मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

आयकर विभाग ने पुख्ता जांच पड़ताल के बाद कई टीमें लगायीं, जिन्होंने नायडू के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने नायडू द्वारा संचालित आश्रमों के खातों में अनियमितता पाई थी.

बता दें कि कल्कि भगवान खुद को भगवान विष्णु का 10वां अवतार बताते हैं.

Intro:Body:Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.