ETV Bharat / bharat

जम्मू-कश्मीर पहुंचे मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल पद की लेंगे शपथ

author img

By

Published : Aug 6, 2020, 7:30 AM IST

Updated : Aug 6, 2020, 10:05 PM IST

123
मनोज सिन्हा

07:27 August 06

जम्मू-कश्मीर

ईटीवी भारत की रिपोर्ट

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. नियुक्ति के बाद वह गुरुवार शाम श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सिन्हा का स्वागत किया. जानकारी के मुताबिक सिन्हा को शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की चीफ जस्टिस गीता मित्तल उन्हें शपथ दिलाएंगी. गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से मनोज सिन्हा की नियुक्ति का एलान किया गया.

गौरतलब है कि मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे माने जाते हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा मंत्री रह चुके हैं और उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था.

इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल (एलजी) जीसी मुर्मू ने बुधवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.  मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ.

गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी मुर्मू ने पिछले साल 29 अक्टूबर को कार्यभार संभाला था. 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू के इस्तीफे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उल्लेखनीय है कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं.

पढ़ें : उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने दिया इस्तीफा

वह उपराज्यपाल के पद पर नियुक्ति के समय वित्त मंत्रालय में सचिव थे. जानकारी के अनुसार गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है. वह कैग प्रमुख के रूप में राजीव महर्षि का स्थान लेंगे.

Last Updated : Aug 6, 2020, 10:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.