ETV Bharat / bharat

गगनयान सिर्फ मिशन नहीं, इसके रणनीतिक फायदे भी : के सिवन

author img

By

Published : Jan 22, 2020, 12:37 PM IST

Updated : Feb 17, 2020, 11:27 PM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के सिवन ने गगनयान पर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने तक नहीं है. यह मिशन हमें दीर्घकालिक समय तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक योजना बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा. जानें विस्तार से...

isro-chief-k-sivan-in-bengaluru-over-gaganyaan-mission
इसरो प्रमुख के सिवन

बेंगलुरु : इसरो प्रमुख के सिवन ने गगनयान को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने तक नहीं है. यह मिशन हमें दीर्घकालिक समय तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक योजना बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा.

दरअसल के सिवन बेंगलुरु में ये बात बोल रहे थे. सिवन इसके साथ यह भी कहा कि हम सभी जानते हैं वैज्ञानिक खोज, आर्थिक विकास, शिक्षा, तकनीकी विकास सभी राष्ट्रों के युवाओं के लिए एक प्रेरक लक्ष्य बन रहा हैं. मानव अंतरिक्ष उड़ान इन सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सही मंच प्रदान करेगा.

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बीते एक जनवरी को ऐलान किया था कि गगनयान कार्यक्रम के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुन लिया गया है और जल्द ही रूस में उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा. इन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने का मेन्यू भी तैयार हो चुका है.

इसे भी पढ़ें- ओडिशा के निखिल भर सकते हैं गगनयान में उड़ान

गगनयान अपनी उड़ान वर्ष 2022 में भरेगा, जिसमें मानव अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ेगा. खास बात यह है की यह अंतरिक्ष यात्री सशस्त्र बलों में से चुने जाएंगे.

अंतरिक्ष की इस उड़ान के लिए रूस भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों प्रक्षिक्षण देने में मदद करेगा

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated : Feb 17, 2020, 11:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.