ETV Bharat / bharat

बंगाल की खाड़ी में भारत-रूस की नेवी के सैन्य अभ्यास का दूसरा दिन - naval joint maneuvers

भारतीय और रूसी नौसेना अभियान समन्वय को और अधिक बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में अभ्यास कर रही हैं. आज सैन्य अभ्यास का दूसरा दिन था. पढ़ें पूरी खबर...

indian navy
सैन्य अभ्यास
author img

By

Published : Sep 6, 2020, 7:47 PM IST

Updated : Sep 6, 2020, 8:13 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय और रूसी नौसेना ने अपने अभियान समन्वय को और अधिक बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरे दिन इंद्र नौसेना अभ्यास किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

यह नौसेना अभ्यास ऐसे समय में किया जा रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के मद्देनजर हिंद महासागर में भारत अपने जंगी जहाजों की तैनाती बढ़ा रहा है.

सैन्य अभ्यास करती नेवी सेना.
सैन्य अभ्यास करती नेवी सेना.

हिंद महासागर देश के सामरिक हितों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.

अधिकारियों ने बताया कि विमान रोधी अभ्यास, हेलीकॉप्टर अभियान, करतबबाजी और एक जहाज से दूसरे जहाज पर विमानों का जाना, जैसे सैन्य अभ्यास द्विवार्षिक भारत-रूस इंद्र नौसेना अभ्यास के 11वें सत्र के तहत किए गए.

जारी है सैन्य अभ्यास.
जारी है सैन्य अभ्यास.

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, 'यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालीन सामरिक साझेदारी का प्रतीक है.'

रूसी नौसेना ने समुद्री अभ्यास में विध्वंसक पोत एडमिरल विनोग्रादोव और एडमिरल त्रिबुत आदि तैनात किए.

पढ़ें :- INDRA NAVY 2020 : रूस-भारत की नौसेना ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

वहीं, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व दिशानिर्देशित मिसाइल विध्वंसक रणविजय और फ्लीट टैंकर शक्ति तथा उसके हेलीकॉप्टरों ने किया.

Last Updated : Sep 6, 2020, 8:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.