ETV Bharat / bharat

कर्नाटक : बाघ को मारने वाले पांच शिकारी गिरफ्तार - नाखून तथा दांत निकालने वाले

कर्नाटक के नागरहोल बाघ अभयारण्य में कथित तौर पर हाल ही में एक बाघ को मार कर उसके नाखून और दांत निकालने वाले अवैध शिकारियों को राज्य वन विभाग के कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है.

कॉन्सेप्ट इमेज
कॉन्सेप्ट इमेज
author img

By

Published : Sep 7, 2020, 8:55 PM IST

बेंगलुरु : कर्नाटक के नागरहोल बाघ अभयारण्य में हाल ही में कथित तौर पर एक बाघ को मारने वाले पांच अवैध शिकारियों को राज्य वन विभाग के कर्मियों ने पकड़ लिया. वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कर्मियों की प्रशंसा की है.

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में अवैध शिकारियों ने नागरहोल में नर बाघ को गोली मार दी थी और उसके नाखून तथा दांत निकाल लिए थे.

अधिकारियों ने कहा कि पांचों अवैध शिकारियों को दस दिन के भीतर पकड़ लिया गया और उनके पास से बाघ के नाखून, दांत, हिरण का मांस और अन्य वस्तुएं बरामद की.

जावडेकर ने ट्वीट किया, 'नागरहोल बाघ अभयारण्य के वन कर्मियों और अधिकारियों ने बहुत अच्छा काम किया. इतने कम समय में बाघ को मारने वालों को पकड़ लिया गया.'

कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह ने भी वन विभाग के अधिकारियों की ट्विटर पर प्रशंसा की.

पढ़ें - भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली खो-खो खिलाड़ी काट रहीं घास

अधिकारियों ने कहा कि अवैध शिकारियों का पता लगाने में बांदीपुर के खोजी कुत्ते ‘राणा’ ने अहम भूमिका निभाई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.